शनिवार, 7 अप्रैल 2012

हिमालय ने ली 150 से अधिक सैनिको की जान

सियाचिन सेक्टर स्थित एक शिविर में करीब 150 पाकिस्तानी सैनिक शनिवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

Image Loading
रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस हिमस्खलन में एक कर्नल सहित करीब 150 सैनिक बर्फ में दब गए हैं। हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर-जनरल अतहर अब्बास ने इस बारे में बयान जारी किया है, 'आज सुबह 6 बजे हमारा एक मुख्यालय (सेना) बर्फ की चपेट में आ गया। 100 से ज़्यादा सैनिक इसमें फंसे हुए हैं। राहत और बचाव की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।'


हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे। जम्मू-कश्मीर सीमा पर संघर्षविराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या में कटौती कर दी थी।
सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें