शनिवार, 6 सितंबर 2014

मेरी नज़र में मोदी सरकार  नाम क्यों 



कई दिनों से सरकार द्वारा कियो जा रहे कार्य को समझने और जनता की मोदी सरकार की अपेक्षाओं के मद्दे नज़र मैने अपने ब्लाग का नाम परिवर्तित किया है।
 अवतारवाद के इस देश में जनता ने मोदी जी को सारी समस्याओं से उबारकर सुशासन और विकसित भारत बनाने के लिए सत्ता सौंपी है। इस बात को माननीय प्रधानमंत्री भलीभाँति समझतो हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार घट रही कुछ घटनाओं पर मोदी जी का मौन और सरकार का उचित बयान ना आना जनता को निराश करने वाला है। बात हैदराबाद पर तेलगांना के अनुचित अाधिकारिक प्रयोग पर हो या सिविल सेवा में हिन्दी माध्यम के छात्रों की माँग हो या जैविक कृषि के माध्यम से कुछ कम्पनियों का कृषि में एकाधिकार का मामला। ऐसे तमाम मुद्दो पर इस ब्लाग के माध्यम से मैं स्वतन्त्र प्रतिक्रिया देने का प्रयास करुगाँ।

साथ ही मोदी सरकार के अच्छे कार्यों जैसे सुशासन का प्रयास, जन-धन योजना के माध्यम से वित्तीय

समावेशन का त्वरित प्रयास या वैदेशिक क्षेत्र में भारत के बढ़ते कद को और विस्तृत एंव मजबूत आकार देने की। मर्गेन्थाउ के विचारों को ना जानते हुए नयी विदेश नीति, जिसके केन्द्र में ऱाष्ट्रगौरव और राष्ट्रहित हो को गढ़ने की कोशिश। या शिक्षक दिवस पर देश के बच्चो और देशवासियों से सीधे संवाद करके उनके मन में विश्वास जगाने का प्रयास की सरकार अब देखेगी। कमोबेश सारी बातों में एक बात कामन है वह खूद मोदी।इसलिए मैनें ये लिखना आरम्भ किया है।
.. .. ... . .. आगे जानकारी के लिए नज़र मारते रहियेगा।।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें